रूड़की के प्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह परिसर में एक पागल कुत्ते ने 15 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने एक युवक को भी काटने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने गला दबाकर उसे मार डाला।
करीब तीन घंटे तक कुत्ते के कोहराम से स्थानीय लोग और जायरीन सहमे रहे।
जो सामने आया, काट खाया
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से दरगाह परिसर के पास एक पागल कुत्ता लोगों के लिए सिरदर्द बन गया। जो भी उसके सामने आ रहा था वह उसे काटने लगा। कुत्ते ने शान, निसार, मोटा, छोटे मियां, शमीम, राजकुमार, शहजाद आदि समेत करीब 15 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया।
गला दबाकर मारा
इसके कुछ देर बाद कुत्ते ने सोनू नाम के युवक पर हमला कर दिया। इस पर युवक ने कुत्ते को दबोच लिया और उसे टांगो में फंसा लिया। इसके बाद उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
कुत्ते की मौत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घायल लोगों ने अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया।