फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की पटरी भी तय करेगी गुरूजी का ट्रांसफर

Sat, 18 Oct 2014 06:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और शासन के जी का जंजाल बनी शिक्षकों की तबादला नीति में बड़ी तब्दीली की तैयारी है। सुगम-दुर्गम के लिए सड़क के साथ ही रेल हेड (निकटतम रेलवे स्टेशन) से दूरी को भी मानक में शामिल किया जा रहा है। तबादलों में शिक्षकों की उपस्थिति और कार्य प्रदर्शन को भी ध्यान में रखने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


रेल की दूरी बनेगा नया मानक
शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव एस राजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की तबादला नीति पर फिर मंथन हुआ। इसमें तबादलों के लिए सड़क, अस्पताल के अलावा रेल से दूरी को भी सुगम-दुर्गम के मानक में जोड़ने पर सहमति बनी।  स्वास्थ्य विभाग में भी यही मानक अपनाया गया है। राजकीय शिक्षक संघ का भी यही सुझाव था।

गठिया अब तबादले का आधार नहीं
बीमारी तबादलों को रुकवाने का सबसे बड़ा हथियार थी। इस सूची से अब गठिया (अर्थराइटस) को हटा दिया गया है। पारिवारिक कारणों से विधवा शिक्षिकाएं तबादला रोकने के लिए आवेदन कर सकती थीं। अब विधुर भी पारिवारिक कारण गिनाते हुए इस तरह का आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ केप्रदेश महामंत्री सरदार सिंह चौहान के मुताबिक शिक्षक संघ तबादलों के लिए तैयार है बशर्ते तबादले नीति के आधार पर किए जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें