फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में गैरहाजिर नौ शिक्षक सस्पेंड

Tue, 18 Nov 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड शासन की ओर से कराए गए औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में अनुपस्थित रहना नौ एलटी शिक्षकों को काफी महंगा पड़ा।
विज्ञापन


स्कूलों का किया सघन निरीक्षण
मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने शासन के निर्देश पर इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार विभागीय अधिकारियों की टीम ने 11 से 14 नवंबर तक स्कूलों का सघन निरीक्षण किया था।

इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर शासन द्वारा गढ़वाल मंडल में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 10 एलटी शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस शिक्षकों में से एक शिक्षक पहले से निलंबित चल रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही है जबकि नौ शिक्षकों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है।

इनमें पौड़ी जिले के जीआईसी भगवती तलैया के सहायक शिक्षक मुकेश आर्य, जीआईसी बेदीखाल के विकास रावत, जीआईसी जयहरीखाल के बागेश्वर सिंह, राजकीय कन्या हाईस्कूल सेड़िखालखाल की अंजलि पांडे, जीआईसी विडोली की रेनू गौड़, जीआईसी जगतेश्वर के अशोक खंडूड़ी, रुद्रप्रयाग जिले के जीआईसी नारायणबगड़ के सत्य प्रकाश परदेशी, जीआइसी गुप्तकाशी के पंकज भट्ट, जीआईसी तिलकनगर के एसएस मुछोली शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें