फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से घरेलू गैस सिलिंडर हुआ सस्ता, अब देने होंगे इतने रुपए, यहां जानिए नई कीमत

Sat, 01 Dec 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
LPG cylinder
विज्ञापन

इस माह तेल कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत दी है। घरेलू गैस सिलिंडर 133 रुपये सस्ता हो गया है। संशोधित मूल्य शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन


अब 956 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 823 रुपये में मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रो पदार्थों के मूल्य में आई गिरावट को देखते हुए तेल कंपनियों ने एलपीजी के दाम कम करने का निर्णय लिया है।

देहरादून एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा.) के दाम में 133 रुपये की कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह माह से गैस के दामों में हो रहा इजाफा

शनिवार सुबह से गैस एजेंसियों में संशोधित दाम के अनुसार गैस सिलिंडर मिलेंगे। गौरतलब है कि पिछले छह माह से गैस के दामों में इजाफा हो रहा है।

सूत्रों की मानें तो उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए तेल कंपनियों की दिसंबर में सिलिंडर के दामों में कटौती करने का निर्णय लिया हैं। एक दिसंबर से उपभोक्ताओं को घटी हुई दरों से सिलिंडर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें