केंद्र और उत्तराखंड सरकार मिलकर महंगाई का बोझ डाल रही है। अब दाल के साथ रसोई गैस की आंच पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है।
महंगाई की मार का असर एक बार फिर रसोई पर दिखाई पड़ेगा। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 28 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। एक सिलेंडर के लिए अब 583 रुपए देने होंगे।
जबकि नॉन सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 590 रुपए देने होंगे। रसोई गैस की बड़ी हुई कीमतें रविवार से लागू हो गयी हैं।