फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता पर महंगाई की मार, महंगा हुआ गैस सिलिंडर

Wed, 01 Aug 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अगस्त से देहरादून में रसोई गैस और महंगी हो गई है। आज से घरेलू गैस सिलिंडर पर 19 और कॉमर्शियल सिलिंडरों पर 30 रुपये बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


एक तरफ कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते बंद और रूट डायवर्ट होने से दून में गैस किल्लत बढ़ने लगी है। वहीं गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर और बोझ बढ़ गया है।

उत्तरांचल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि पहले 770 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 789 रुपये में मिलेगा जबकि कामर्शियल सिलिंडर (19 किग्रा) के दाम में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कामर्शियल सिलिंडर अब 1400 रुपये में मिलेगा। ये संशोधित मूल्य एक अगस्त से लागू हो गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दून में होगी रसोई गैस की किल्लत 

lpg
अधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। कुछ रास्ते बंद होने और कुछ का रूट डायवर्ट होने के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा बैकलॉग भी बढ़ सकता है, जिसे रूटीन में आने में एक से डेढ़ महीना लग सकता है। उधर रूट डायवर्ट होने से खर्च बढ़ने के कारण कुछ ट्रक चालकों ने गाड़ी चलाने से इनकार कर दिया है। इससे समस्या और बढ़ सकती है। 

प्रशासन व आपूर्ति विभाग की अधूरी तैयारी कांवड़ यात्रा के दौरान रसोई गैस उपभोक्ताओं पर भारी गुजरने वाली है। स्थिति ये है कि रविवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई, यात्रा दौरान रास्ते बंद होने के कारण जिले में गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच पाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें