इसी दौरान पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हरिद्वार में सहायक आबकारी आयुक्त ओंकार सिंह, उनके बेटे रहतम चौधरी (30) निवासी बंबी मंदिर मार्ग, टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन देहरादून, हिमांशु पुत्र जबर सिंह निवासी इमलीखेड़ा कलियर और अतुल पुत्र अशोक नूर बस्ती एलोरा जम्मू को एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी भेजा।
जहां डाक्टरों ने रहतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों को गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया जीप और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही आबकारी विभाग के कई अधिकारी सहायक आबकारी आयुक्त का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। इधर ओंकार सिंह के आवास पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।