जीएस के हो सकते हैं दो पेपर
लोअर पीसीएस 2021 के पेपर पैटर्न पर गौर करें तो 150 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसमें सामान्य अध्ययन व सामान्य बुद्धि परीक्षण के सवाल पूछे गए थे। इसे बाद 400 अंकों की मुख्य परीक्षा हुई थी, जिसमें 200 अंकों का पेपर सामान्य अध्ययन का और 200 अंकों का पेपर निबंध और आलेखन का था। 50 अंकों का साक्षात्कार हुआ था। अब मुख्य परीक्षा में दोनों पेपर सामान्य अध्ययन के हो सकते हैं। हालांकि अभी सिलेबस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ। वहीं, साक्षात्कार खत्म नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Rishikesh News: रोमांच के शौकीनों का इंतजार खत्म...सोमवार से उठाएं गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ
लोअर पीसीएस का अधियाचन तो आ चुका है लेकिन सिलेबस में कुछ संशोधन किया जा रहा है। जिसके लिए हमने पत्र शासन को भेजा है। जैसे ही संशोधन पर मुहर लगेगी, वैसे ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
- जीएस रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग