मंगलवार की रात करीब नौ बजे फ्लैट स्वामी ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो रात साढ़े आठ बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर भौचक्की रह गई।
एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। ठीक उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। उसके गले और युवक की कलाई से निकला खून फर्श पर जम चुका था। इस लिहाज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना दोपहर किसी वक्त की है।