तेंदुए ने सिर भी अलग कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे द्वाराहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह खड़कवाल ने बताया कि परिजनों को पच्चीस हजार रुपये की राशि दे दी गई है। एसडीएम रजा अब्बास ने भी मौका मुआयना किया। शव का पोस्टमार्टम मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने किया।
महिला के पति जसोद सिंह के साथ उनकी वृद्ध मां और बच्चे रहते हैं। जसोद सिंह बीमार हैं जो गांव जाने में भी असमर्थ हैं। घटना बाद घर में कोहराम मचा है। शोक में जीआईसी पटलगांव में शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई।