फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात चीनू पंडित ने हाईकोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, पुलिस ने निरस्त करने को बनाया ये प्लान

Wed, 06 Mar 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
court
विज्ञापन

बदमाश चीनू पंडित ने आकाश त्यागी हत्याकांड में हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली है। जमानत याचिका निरस्त करवाने के लिए पुलिस ने भी हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


इसके लिए पुलिस ने हत्या समेत अन्य मामलों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द ही हाईकोर्ट में पूरी रिपोर्ट पेशी की करेगी। छह मई 2016 को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के क्लासिक बार में कुख्यात चीनू पंडित ने अपने दो साथियों के साथ आकाश त्यागी (37 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र त्यागी निवासी नेहरू नगर, रुड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उस दौरान पुलिस ने चीनू के भाई मोनू समेत उसके दो साथियों की गिरफ्तारी कर ली थी, जबकि चीनू की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। कुछ समय बाद दून पुलिस ने चीनू को एक-47 के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह बाद चीनू को देहरादून जेल से रुड़की जेल शिफ्ट कर दिया था। तभी से चीनू रुड़की जेल में बंद है। अब चीनू ने आकाश त्यागी हत्याकांड में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली है।

जमानत याचिका के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त करवाने के लिए हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया कर ली है। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि आकाश त्यागी हत्याकांड में चीनू की जमानत निरस्त करवाने के लिए हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें