फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना किया तो प्रेमिका के भाई को उतारा मौत के घाट, एक साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

Tue, 04 Jun 2019 08:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमिका के भाई की हत्या करने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में रविवार देर रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा, खाली खोखा, दो जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


युवक हरिद्वार की एक प्रतिष्ठित आयुर्वेद कंपनी में काम कर रहा था और चार ही दिन बाद सात जून को उसे नौकरी के लिए आयरलैंड जाना था। लेकिन इससे पहले ही वह जेल पहुंच गया।

आरोपी के मुताबिक उसकी प्रेमिका की बड़ी बहन की शादी इसी साल 28 फरवरी हुई थी। बड़ी बहन की शादी से पहले प्रेमिका और उसके परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी थे। कहा जाता रहा कि बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद उसकी शादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


दो जून को वह शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा, लेकिन प्रेमिका और उसकी भाभी ने इस प्रस्ताव को सिरे से नकार उसे गाली गलौज कर भगा दिया। राजीव चला तो गया लेकिन तब से लगातार उसके दिल में गुबार भरा था। वह अपमान का बदला लेना चाहता था। पहले उसने प्रेमिका को मारने की सोची थी, लेकिन बाद में उसने उसके इकलौते भाई को मारने की ठान ली।

विज्ञापन

एक साल पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग 

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजीव सैनी ने बताया कि मृतक की बहन से उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले 21 मार्च, 2018 को हरिद्वार में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। राजीव कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। आरोपी के मुताबिक वह जो भी रुपया कमाता उसे प्रेमिका पर खर्च करता था। दोनों कई बार साथ बाहर भी घूमने गए। 

घटना से तबाह हो गया करियर    
राजीव सैनी ने लक्सर से 12वीं पास करने के बाद जगजीतपुर कनखल से आईटीआई की है। इसके अलावा पॉलिटेक्निक भी किया हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत सात वर्ष पूर्व हो चुका है। वर्तमान में परिवार में उसकी माता, बड़ा भाई 26 वर्षीय शशिकांत पीठ बाजार में कपड़े का व्यापारी है। छोटी बहन की शादी हो चुकी है। 

हिफाजत को दोस्त से खरीदा था तमंचा 
आरोपी सैनी ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान अपने एक दोस्त से तमंचा खरीदा था। अब उस दोस्त का देहांत हो चुका है। राजीव का कहना है कि उसका घर देहात क्षेत्र में है। वहां अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा हो जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से उसने तमंचा सहित तीन जिंदा कारतूस खरीद लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें