फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेबी प्रेमी: साहब, उसने मुझसे शादी का वादा किया था, लाखों रुपये भी हड़प लिए, अब इस बात से कर रहा इनकार

Sat, 02 Apr 2022 06:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर

सार

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। चार माह पूर्व युवक ने बताया कि वह राशन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ले रहा है। दुकान लेने से मोटा मुनाफा होगा और दोनों उसे आपस में बांट लेंगे। युवक के झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने प्रेमी पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।  यूपी के जिला जालौनी थाना कदौरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सात वर्ष से भगवानपुर के रायपुर गांव में किराए के मकान में रहकर एक फैक्टरी में काम कर रही है।

विज्ञापन


फैक्टरी में उसकी मुलाकात छुटमलपुर निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। चार माह पूर्व युवक ने बताया कि वह राशन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ले रहा है। दुकान लेने से मोटा मुनाफा होगा और दोनों उसे आपस में बांट लेंगे।

ये भी पढ़ें...सादगी की शान-ओ-शौकत: वीआईपी कल्चर से दूर हैं सीएम धामी की मां, दुनिया की चकाचौंध पर भारी उनका ये रहन-सहन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवक के झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद उसने युवक से शादी करने की बात कही। आरोप है कि युवक ने इनकार कर दिया। इस पर उसने अपनी रकम वापस मांगी तो लौटाने से इनकार कर दिया। अब उसने फैक्टरी में आना और फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला ने पुलिस से अपनी रकम वापसी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें