फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने पर परिजनों ने प्रेमी जोड़े को दी दर्दनाक सजा, चीखते रहे लेकिन नहीं आया तरस

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
विज्ञापन
प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज करने पर युवक के परिजनों ने दोनों को दर्दनाक सजा दी। परिजनों ने दोनों के साथ बुरी तरह बुरी तरह से मारपीट कर दी। पीड़ित प्रेमी युगल चिल्लाता रहा लेकिन किसी को भी तरस नहीं आया।
विज्ञापन


इसके बाद वे दोनों ने जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवक-युवती का कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बीच जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। युवक ने अपने परिजनों के सामने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर युवक के परिजनों ने भी शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस बीच दोनों ने कुछ दिन पूर्व गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों एक सप्ताह पूर्व रुड़की लौट आए और किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। आरोप है कि युवक के परिजनों को दोनों के रुड़की में रहने की सूचना मिली तो रविवार को वह उनके कमरे पर पहुंच गए।

आरोप है कि युवक के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट की तहरीर पुलिस को दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें