फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड रास्ते पर निकली रेस्क्यू टीम हैरान, मिले लाश और कंकाल

Sat, 22 Jul 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में श्रीखंड के रास्ते में लापता चंडीगढ़ के युवक की तलाश के दौरान रेस्क्यू टीम को शुक्रवार को एक शव और वीरवार को एक नर कंकाल मिला। नर कंकाल में सिर्फ हड्डियां और खोपड़ी ही बची है।
विज्ञापन


ऐसे में इसकी शिनाख्त करना मुश्किल है। हालांकि नर कंकाल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इसका डीएनए करवाया जाएगा। दूसरी ओर दूर ढांक के पास एक शव मिला। शव ढांक में फंसा था। इसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि शव को अभी ढांक से बाहर नहीं निकाला गया है। शव को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उधर, एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि श्रीखंड यात्रा के दौरान लापता युवक की तलाश के दौरान यह शव मिला। बाहर निकालने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें