फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः स्वास्थ्य महानिदेशालय का हवाला देकर लूटखसोट

Thu, 16 Jun 2016 02:48 PM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
money - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हमेशा से चर्चाओं रहने वाले ऊधमसिंह नगर जिले में बड़े-बड़े कारनामे होते रहते हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग का हवाला देकर यहां पर गरीब और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के साथ हेपेटाइटिस सी के टीकाकरण के नाम पर पिछले एक साल से जो अवैध वसूली का खेल चल रहा है उससे देहरादून का स्वास्थ्य महानिदेशालय भी हैरान है।
विज्ञापन


मामला प्रकाश में आया तो प्रभारी डीएम भी चकित रह गए। आला अधिकारियों ने इस मामले की तह तक जाने के लिए तत्काल सीएमओ को तलब किया है। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सीएमओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही टीकाकरण करने वाली संस्थाओं के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है।

मंगलवार को रुद्रपुर से 13 किलोमीटर दूर दिनेशपुर कस्बे में हेपेटाइटिस 'सी' वैक्सीन लगाने के नाम पर चल रहे गोरखधंधे के भंडाफोड़ के बाद अब तस्वीर और साफ हो गई है। ऊधमसिंह नगर जिले में यह गोरखधंधा पिछले एक साल से चल रहा है। यूपी के पीलीभीत की एक संस्था ने देहरादून के एक एनजीओ की शह पर यहां एक साल से वैक्सीन लगाने के नाम पर लोगों से 60-60 रुपये वसूल करके लाखों रुपये का गोलमाल किया है।
विज्ञापन


अब से 10-12 माह पहले खटीमा से शुरू हुआ यह खेल सितारगंज, किच्छा, होते हुए गदरपुर और दिनेशपुर तक आ पहुंचा। मामले का भंडाफोड़ होने पर संस्था से जुड़े महिला और पुरुष भागने में सफल रहे। संस्था के एक सुपरवाइजर को लोगों ने पुलिस के हवाले किया तो स्थानीय पुलिस ने भी आरोपी को सांठगांठ करके मंगलवार देर रात को उसे भी छोड़ दिया।

यह मुफ्त में टीका लगाया जाता है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेपेटाइटिस वैक्सीन का कोई चार्ज नहीं होता, जो भी संस्था इसमें काम करती है वह जिले के सीएमओ के निर्देश पर करती है, अगर बिना परमिशन के टीकाकरण किया गया है और उसमें भी रुपये लिए गए हैं तो ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस बारे में मैं स्वयं ऊधमसिंह नगर के सीएमओ से बात करूंगी।
- कुसुम नरियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड

मैंने सीएमओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है उन्हें तलब किया है कि वह इस पूरे मामले में बताएं कि आखिर टीकाकरण के नाम पर गरीब लोगों से कैसे वसूली हो रही है। बिना मेरे संज्ञान में लाए गए इस तरह के शिविर लगाना यह भी गैरजिम्मेदार हरकत है। इसमें मैंने सीएमओ को तुरंत दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा हूं। आखिर जिले में यह खेल कब से चल रहा है इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी डीएम, यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें