इस बीच शहजाद का ध्यान हटते ही एक युवक ने रुपये उठा लिए और उनकी जगह रुमाल में लपटेकर नोटनुमा कागज के टुकड़े रखकर भाग निकला। इसी बीच दूसरा युवक भी बिना फार्म जमा करवाए ही भागने लगा। शक होने पर शहजाद ने रुमाल उठाकर देखा तो रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए भाग रहे युवकों का पीछा किया।
देखते ही देखते कई लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख दोनों युवकों ने पुरानी गंगनहर में छलांग लगा दी। साथ ही रुके पानी में खड़ी (समुंदर सोक) घास में छिप गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
लिहाजा कलियर पुलिस ने जल पुलिस के जवानों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जल पुलिस के जवानों ने दोनों युवकों को तलाश कर गंगनहर से बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई और उनके पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली। एसओ अजय सिंह ने बताया कि इमरान निवासी खजूरी, दिल्ली और राजू गोम्स निवासी कलकत्ता हाल निवासी सोनिक सिटी, गाजियाबाद के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।