फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक की कोठी में डकैती का मामला, दिल्ली में अरेस्ट हुआ एक आरोपी  

Fri, 04 Oct 2019 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बिजनौर के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था डकैती का छठा आरोपी
  • सरगना वीरेंद्र ठाकुर ने हैदर को बना रखा था दत्तक पुत्र 
  • फहीम और मिश्रा की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिशें जारी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में पड़ी डकैती के मामले में पकड़े गए छठे आरोपी हैदर के पास से पुलिस ने लूटे गए नौ लाख 65 हजार रुपये और जेवरात बरामद किए हैं। वहीं गुरुवार को पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से मिली सूचना पर एक और अभियुक्त मौ. अरशद को चूडीवालान चौक नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से लूट की ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई। 

विज्ञापन


पूछताछ में अरशद  निवासी बुलबुलेखाना, सीताराम बाजार, थाना चांदनीमहल,  दिल्ली-6 ने बताया है कि जामा मस्जिद के पास चूडीवालान, तितली बाजार में उसकी ज्वेलर्स की दुकान है। देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मो. अदनान उसका भांजा है। घटना के बाद अदनान द्वारा उसे बताया गया कि उसने हैदर व अपने अन्य साथियों  के साथ मिलकर 22-09-19 को देहरादून में एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें उन्हें काफी सोने-चांदी के आभूषण व नकदी प्राप्त हुई है। अदनान व हैदर अपने साथ काफी सोने-चांदी के गहने लेकर आये थे, लेकिन उसकी दुकान पर इतना ज्यादा सोना नहीं गलाया जा सकता था। तो वह अदनान व हैदर के साथ उक्त आभूषणों को गलाने दरीबा में गया, जहां काफी भट्टी वाले थे। दरीबा में हमारे द्वारा उक्त ज्वेलरी को गलाने व टंच करने के बाद वहीं तितली बाजार में बेच दिया गया। इससे मिले रुपयों में से अदनान व हैदर द्वारा अरशद को कुछ रुपये व ज्वेलरी कमिशन के तौर पर दी गई। जो ज्वेलरी उसके पास से बरामद हुई है, वह उसी लूट की घटना की है। आरोपी ने बताया कि अदनान, हैदर व उसके अन्य साथी जो लूट व चोरी का माल लाते थे, चह उसे बिकवाने व गलाने में उनकी मदद करता था, जिसका उसे कमीशन मिलता था। 

हैदर को बुधवार को बिजनौर के चांदपुर से दबोचा गया था। तीसरे पहर कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरोह के सरगना वीरेंद्र ठाकुर ने हैदर को दत्तक पुत्र बनाकर अपने घर में रखा हुआ था। उधर फरार फहीम और मिश्रा की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश चलती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी हैदर निवासी महदूद नूरपुर (बिजनौर) की गिरफ्तारी को उप निरीक्षक नरेश राठौर की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने हैदर को बुधवार शाम चांदपुर कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। वहां गिरफ्तारी दर्ज कराकर हैदर को दून लाया गया। आरोपी के पास से लूट के नौ लाख 65 हजार रुपये मिले हैं। इसके अलावा कान का बुंदा, चेन, नीले और आसमानी मनके वाली माला, अंगूठी, तांबे और धातु के सिक्के आदि बरामद हुए हैं। हैदर ने मीडिया के समक्ष ईश्वरन और आरटीओ कर्मचारी के घर पर हुई लूट का पूरा घटनाक्रम बताया। उसका कहना था कि वीरेंद्र ठाकुर उसे दत्तक पुत्र मानकर अपने परिवार के साथ रखता था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अब तक 20 लाख की बरामदगी 

एसएसपी के मुताबिक फरार फहीम और मिश्रा की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है। जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कप्तान ने टीम में शामिल उप निरीक्षक नरेश राठौर, दीपक धारीवाल, हर्ष अरोरा, कांस्टेबल चमन, अरशद, गजेंद्र, ललित, देवेंद्र और महिला पुलिसकर्मी रश्मि को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे भी मौजूद थीं।  
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस अब छह बदमाशाें को गिरफ्तार कर 20 लाख से अधिक की नगदी बरामद कर चुकी है। गिरोह के सरगना वीरेंद्र ठाकुर, अदनान, पीरू और फुरकान को गिरफ्तार कर 11 लाख 69 हजार की नगदी बरामद की थी। पांचवें आरोपी फिरोज से 50 हजार की नगदी और जेवरात मिले थे। अब हैदर से नौ लाख 65 हजार की बरामदगी हुई है। 

एसपी ने ऑटो में पीछा कर पकड़ा था वीरेंद्र

डकैती के मास्टरमाइंड वीरेंद्र ठाकुर को एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने ऑटो में पीछा कर पकड़ा था। दरअसल, दिल्ली में आपरेशन के दौरान पुलिस की कई गाड़ियां अलग-अलग टारगेट पर काम कर रही थी। एसपी सिटी चौबे और इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल को वीरेंद्र ठाकुर के कार से निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उस समय कोई कार न होने के कारण दोनों ने ऑटो से ही पीछा कर उसे दबोच लिया। उस समय वह पत्नी और बेटी के साथ भागने की तैयारी में था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें