फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग को कार में बैठाया, फिर तमंचा दिखाकर की लूटपाट

Fri, 11 Jan 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
lift
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देने के बहाने कार सवार ने बुजुर्ग को तमंचा दिखाकर हजारों की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। साथ ही गणेशपुर पुल के पास बुजुर्ग को कार से फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मिलिट्री चौक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कार सवार कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश कर रही है।

भगवानपुर क्षेत्र के गांव खूब्बनपुर निवासी 70 वर्षीय बोली हसन का बेटा नसीम एमएच तिराहे के पास स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती था। सुबह वह बेटे को खाना देने के लिए आए थे। इसके बाद वह एमएच तिराहे से मिलिट्री चौक पर आकर वाहन का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच एक कार सवार आया और उसने बुजुर्ग को कहां जाने के बारे में पूछा। बुजुर्ग ने कार सवार से भगवानपुर तक जाने की बात कही। कार सवार ने उन्हें भगवानपुर छोड़ देने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया।

विज्ञापन

जैसे ही कार गणेशपुर पुल के पास पहुंची तो युवक ने कार हाईवे किनारे रोक ली और बुजुर्ग पर तमंचा सटा दिया। साथ ही जेब में रखी 32 हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद वह बुजुर्ग को कार से धक्का देकर तेजी से फरार हो गया। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

इसके बाद लोगों ने बुजुर्ग को सिविल लाइंस कोतवाली भेज दिया। बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित कंट्रोल रूम में मिलिट्री चौक पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जहां आरोपी युवक बुजुर्ग से कार में बैठकर बातचीत करता हुआ कैद हो गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार सवार का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें