फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के रास्ते पर लंबा जाम, सुबह से शाम तक यात्री परेशान

Sun, 26 Jun 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
long traffic, traffic jam, mussoorie - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में पीक सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। मगर जाम के झाम से आज भी निजात नही मिली। हालांकि पुलिस ने रविवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों के आईटीबीपी के पास स्थित गज्जी बैंड से वाहनों को हाथीपांव की और डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी सुबह से लेकर शाम तक सैलानी जाम में उलझे रहे। किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की और ट्रेफिक डायवर्ट होने के बाद कुछ राहत मिली। मगर लाइबेरी से जीरो प्वाइंट, कंपनी बाग और कैंपटी फॉल में जाम में हजारों पर्यटक फंसे रहे।

बता दें कि नगर में पिछले एक पखवाड़े से पर्यटक रोजाना जाम में फंस रहे हैं। बीते दिन देर रात तक सैलानी जाम में फंसे रहे। यातायात को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। आज मालरोड पर बीते दिन की अपेक्षा कम वाहन नजर आए। 
विज्ञापन

नगर में इस वीकेंड पर पर्यटकों की अप्रत्याशित भीड़ जुटी है। जिससे वाहनों में इजाफा होना स्वाभाविक था।

मसूरी से कैंपटी जाने वाले सैलानी कई घंटे जाम में फंसे रहे। पर्यटकों को पूरा दिन जाम में बीत गया। कंपनीबाग तक जाने में पर्यटकों दो घंटे गए। जबकि लाइब्रेरी से कंपनीबाग की दूरी महज दो किलोमीटर के आसपास है। शाम को जाम से कुछ राहत जरूर मिली। मगर लाइब्रेरी से कैंपटी और कंपनीबाग मार्ग पर रात के समय भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें