संसद से लोकपाल बिल पास होने का इंतजार कर रही उत्तराखंड सरकार अब अपने लोकायुक्त को लेकर निश्चिंत हो गई है। लोकपाल जल्द ही लोकायुक्त की शक्ल ले लेगा। सरकार इस बिल में औपचारिक परिवर्तन के बाद इसे लोकायुक्त के रूप में लागू करेगी। कैबिनेट की मंजूरी केबाद इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
अन्ना हजारे की लगी मुहर
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि लोकपाल हर मायने में सख्त और भ्रष्ष्टाचार से लड़ने वाला है। इस पर कांग्रेस-भाजपा केसाथ अन्ना हजारे की भी मुहर लगी है। सरकार लोकपाल की जगह लोकायुक्त, प्रधानमंत्री की जगह मुख्यमंत्री जैसे शब्दों का परिवर्तन कर इसे जस का तस लागू करेगी।
खंडूरी वाल बिल निरस्त
उन्होंने बताया कि लोकपाल की प्रति सरकार केपास आ गई है। पीडीएफ के सहयोगियों को भी इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर उसमें इस पर चर्चा करेंगे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद संशोधित या बदला हुआ लोकायुक्त कानून राष्ट्रपति केपास भेजा जाएगा। उनका कहना है पहले खंडूरी वाला बिल निरस्त होगा उसके बाद इसे मंजूरी मिलेगी। उनका कहना है कि खंडूरी के लोकायुक्त में कई खामियां व संशय थे।