आ रही हैं नई प्रभारी, जगह-जगह स्वागत की तैयारी
कांग्रेस प्रभारी की कमान मिलने के बाद कुमारी शैलजा पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। जाहिर सी बात है पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच स्वागत की भी होड़ रहेगी। वह दिल्ली से चलकर करीब सवा नौ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें रिसीव करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से भी स्वागत किया जाएगा। इसके बाद डोईवाला, हर्रावाला और रिस्पना पुल में भी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत की तैयारी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वह करीब प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगी। यहां 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक उनके स्वागत की तैयारी है।
ये भी पढ़ें... Haridwar: सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा
होमवर्क पूरा, अब क्लास की तैयारी
पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड आगमन से पहले प्रदेश प्रभारी की ओर से संगठन स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह पूरे होमवर्क के साथ उत्तराखंड आ रही हैं। आने वाले दिनों में उनकी क्लास में इस होमवर्क में पार्टी नेताओं से गहरी मंत्रणा होगी।