पांचों सीटों पर कुल 42 नेताओं व पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। बैठक में चर्चा के बाद 16 नामों का पैनल तय किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में इसमें से भी नामों की छंटनी करेगी। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।
टिहरी क्षेत्र से शिवानी थपलियाल ने भी की दावेदारी
प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव शिवानी थपलियाल ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी की है, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने टिकट के लिए दावा किया है।