फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: 'टू मैन आर्मी-वन मैन शो' है बीजेपी, रोजगार नहीं इस बात पर रहता है फोकस-सचिन पायलट

Sun, 07 Apr 2019 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर/ उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी जनसभा में पहुंचे सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव मंदिर-मस्जिद का नहीं बल्कि रोजी और रोटी का है। मतदाता पूरी तरह सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए सैनिकों की शहादत और शौर्य की आड़ ले रही है।

विज्ञापन


खाद, बीज, रोजगार, बिजली जैसे बुनियादी मुद्दे भाजपा के एजेंडे से गायब हैं। कांग्रेस की न्याय योजना का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। न्याय योजना के तहत देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में हर वर्ष 72 हजार रुपये जमा होंगे।

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है। न्याय योजना से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि 23 मई को मतगणना के बाद देश में नई सरकार बनेगी और नया प्रधानमंत्री बनेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट रविवार को टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के समर्थन में उत्तरकाशी व नई टिहरी और हरिद्वार सीट के प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में लक्सर में चुनावी जनसभाएं संबोधित कर रहे थे।

भाजपा पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए सचिन पायलट ने अंदेशा जताया कि यदि इस बार फिर भाजपा सत्ता में आई तो पता नहीं भविष्य में फिर कभी चुनाव हों या न हों।

Trending Videos
विज्ञापन

यह भाजपा का घमंड ही है कि इस पार्टी के नेता कहते हैं कि इस बार वोट दो तो अगले पचास वर्षों तक राज करेंगे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले देश में निवेश बढ़ाकर दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने और सभी लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये देने का वादा कर वोट मांगे थे। आज इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने देश के 14 करोड़ गरीबों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का काम किया। भाजपा के राज में उद्योग एवं पर्यटन ठप होने से युवा बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए संसद में आठ बार जमीन अधिग्रहण कानून बदलने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने यह साजिश सफल नहीं होने दी। प्रधानमंत्री सेना की वीरता पर छल और कपट की राजनीति कर रहे हैं। रोजगार, शिक्षा और मंहगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राष्ट्रवाद का राग अलाप रही है।

आरएसएस और भाजपा से कांग्रेस को राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। सेना की वीरता पर हमें गर्व है। राम मंदिर क्यों नहीं बनाया और विदेशों में जमा काला धन वापस क्यों नहीं लाए, इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में गैस सिलेंडर चार सौ में मिलता था, जो अब 900 रुपये में मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पहुंच गए है। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें