फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: वोटरों को साधने उत्तराखंड पहुंचे जयराम, कहा-इस बार बहुमत से बनेगी मोदी सरकार

Sun, 07 Apr 2019 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तराखंड में वोटरों को साधने के लिए विकासनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों अच्छे पड़ोसी राज्य हैं, हमारी संस्कृति और भौगोलिक परिस्थितियां और कठिनाइयां भी एक जैसी है। 

विज्ञापन


सीमा से लगे कुछ क्षेत्रों में लोगों के बीच आपस में रिश्तेदारी का भी संबंध है। उन्होंने कहा कि मैं जनता से आग्रह करने आया हूं कि लोकतंत्र के महापर्व में आगे बढ़कर हिस्सा लें। देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर नेतृत्व और कोई देश को नहीं दे सकता है। 

उन्होंने दावा कि हिमाचल की चार और उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है। कहा कि किसाऊ बांध परियोजना पर भी चुनाव आचार संहिता के बाद इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का महौल बन रहा है यह निश्चित है कि इस बार बीजेपी की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुत के साथे बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार 2014 से भी जबरदस्त मोदी लहर है। यही वजह है कि हिमाचल और उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज चुनाव मैदान में उतरने से कतराते रहे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है। रोड नेटवर्क और पर्यटन के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुआ है। हिमाचल और उत्तराखंड दोनों ही प्रदेशों को केंद्र से सहयोग मिला है। इसकी एक वजह यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्वतीय राज्यों की परिस्थितियों की समझते हैं। जनसभा के दौरान विधायक मुन्ना चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, रचिता ठाकुर, अनिल चौहान, अनुज गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें