फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राहुल गांधी को जवाब देने 28 मार्च को कुमाऊं आएंगे पीएम मोदी, रैली को करेंगे संबोधित

Tue, 19 Mar 2019 04:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, अमर उजाला, हल्द्वानी/रुद्रपुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

राहुल गांधी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


रैली स्थल को लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। हालांकि, लोकसभा संयोजक मानस एवं जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने 28 मार्च को मोदी मैदान में प्रधानमंत्री की विशाल रैली होने की संभावना जताई है।

प्रधानमंत्री की रैली की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।  भाजपा राज्य प्रभारी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में मोदी की रैली की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी को भी रुद्रपुर में थी रैली, नहीं आ सके थे पीएम

भाजपा ने फरवरी में स्टार प्रचारकों की रणनीति बनाई थी। इसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (हल्द्वानी) से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा रखी गई थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री ने फोन से जनसभा को संबोधित किया था। वहीं त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित होने के कारण सीएम योगी भी नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम मांगे थे।

पहले भी आ चुके हैं मोदी
प्रधानमंत्री इससे पहले भी कुमाऊं में कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में जनसभा की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भी नरेंद्र मोदी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें