फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: सोशल मीडिया पर बिना अनुमति प्रचार करने पर भाजपा-कांग्रेस के चार प्रत्याशियों को नोटिस   

Mon, 01 Apr 2019 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस के प्रीतम सिंह समेत चार प्रत्याशियों को बिना अनुमति प्रचार प्रसार करने पर नोटिस जारी किया गया है। सभी पर सोशल मीडिया अकाउंट से बिना अनुमति प्रचार का आरोप है। 

विज्ञापन


बता दें, एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) से सभी तरह के प्रचार प्रसार को प्रमाणित कराना जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार विषय वस्तु को प्रमाणित करने के लिए एनआईसी की टीम तैनात की गई है। इसकी निगरानी पुलिस की साइबर क्राइम सेल कर रही है।

एमसीएमसी के नोडल अधिकारी एआईजी स्टांप अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि निगरानी के बाद पता चला है कि माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रीतम सिंह, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के संजय कुंडलिया और निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मणि के फेसबुक अकाउंट से लगातार प्रचार कंटेंट प्रसारित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन चारों को नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रत्याशियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए मतदान केंद्रों वाले भवनों को सात दिन के लिए अधिग्रहित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि इन भवनों में स्कूल, निजी स्कूल, पंचायत भवन आदि शामिल हैं। सभी भवन आगामी छह से 13 अप्रैल तक अधिग्रहित रहेंगे। 

भोजन माताओं को होगा नगद भुगतान 
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जिन स्कूलों में मतदान होना है वहां की खाने की व्यवस्था भोजन माताओं के माध्यम से की जाएगी। जिस दिन से पोलिंग पार्टी वहां पहुंचेगी और उनके ठहरने तक के खर्च का भुगतान भोजन माताओं को नकद किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें