फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तीरथ, अन्य नेताओं भी दाखिल किया नामांकन

Fri, 22 Mar 2019 02:03 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत ने नामांकन दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा सहित अन्य नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। देहरादून में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।

विज्ञापन


वहीं पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वह जुलूस के साथ पौड़ी में नामांकन करने पहुंचे। नामांकन से पहले उन्होंने भगवान कंडोलिया की शरण में जाकर पूजा-अर्चना की। नामांकन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत सहित कई विधायक प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे।

टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मणि महाराज ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसी सीट पर सीपीआईएम प्रत्याशी राजेंद्र पुरोहित ने भी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


हरिद्वार संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी तथा सपा के घोषित संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव सूरजमल, अध्यक्ष कुलदीप बालियान, चौधरी राजेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें