फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा-इस वजह से दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा

Sat, 06 Apr 2019 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रुद्रपुर में कार्यक्रम स्थल पर मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती वोटरों को साधने आज उत्तराखंड के रुद्रपुर और रुड़की पहुंचीं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा। उन्हें सुनने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारें देश को आगे ले जाने में विफल रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन देगी। लेकिन हमें पार्टी की नीतियों पर अड़िग रहना होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को 15 लाख रुपए खाते में देने का वादा भी झूठा निकला। 

कांग्रेस की तरह बीजेपी ने भी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कहने में नहीं, करने में भरोसा रखती है। जल्दबाजी में लागू जीएसटी और नोटबंदी से केवल गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दल केवल जनता को गुमराह करते हैं। सत्ता परिवर्तन होगा तो योजनाएं धरी की धरी रह जाएगी, लेकिन हमारी सरकार बनेगी तो हम इन योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

Trending Videos

दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा: मायावती

इससे पहले रुड़की में आयोजित जनसभा में भी उन्होंने कांग्रेस के साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि, भाजपा के गलत कार्यों की वजह से ही देश का विकास ठप हुआ है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मोदी ने जो वादे किए वो जमीन पर नहीं उतारे। भाजपा ने केवल पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया। चुनाव से पहले मोदी वायदों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी का कोई भी दांव पेच काम नहीं आएगा। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस ही सत्ता से बाहर हुई।

इस दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सेनी के सपोर्ट में मांगे वोट। इसके साथ ही समाप्त किया अपना भाषण। इससे पहले उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार केंद्र में आती है तो वह गरीबों को सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्र में स्थायी व अस्थाई रोजगार देगी।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को किया मालामाल

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने अपने राज में सीबीआई का सबसे अधिक दुरुपयोग किया है। कहा कि चुनाव में विपक्ष अपनी हवा बनाने के लिए ओपिनियन पोल का सहारा ले रहे हैं, लेकिन हमें विपक्ष के प्रलोभन घोषणा पत्रों के बहकावे में नहीं आना है।  

मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को और मालामाल कर दिया है। इन्हें बचाने के लिए पूरी चौकीदारी भी की है। उन्होंने रोजगार को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकार में अभी तक सरकारी नोकरी में पूर्णरूप से आरक्षण लागू नहीं किया है। कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी अधूरी तैयारी से लागू की थी, जिससे देश मे गरीबी बढ़ी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। कहा इस बार भाजपा की जुमलेबाजी ओर नाटकबाजी नहीं चलेगी। कार्यक्रम में जनता का हाथ उठाकर किया अभिवादन। समर्थकों ने लगाए मायावती और अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें