नैनीताल सीट से मैदान में उतरे कांग्रेस के हरीश रावत और निर्दलीय प्रेम प्रसाद आर्य सबसे उम्र दराज प्रत्याशी हैं। दोनों की आयु 71-71 वर्ष है। वहीं अल्मोड़ा सीट से चुनाव लड़ रही 32 वर्षीय उपपा की विमला सबसे कम उम्र की प्रत्याशी है।
केवल दो महिलाएं चुनावी रण में, दोनों पहाड़ से
नैनीताल और अल्मोड़ा संसदीय सीट से 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों सीटों पर केवल दो महिलाओं ने ही नामांकन किया है। दोनों ही प्रत्याशी पहाड़ से ही हैं। अल्मोड़ा संसदीय सीट से उपपा से 32 वर्षीय विमला तो उक्रांद (डी) की 52 वर्षीय द्रोपदी देवी मैदान में हैं।