फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: चेकिंग के दौरान कुमांऊ से पकड़ी गई नगदी की बड़ी खेप

Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चुनाव में धनबल का दुरुपयोग रोकने के लिए की जा रही चेकिंग के दौरान मंडल के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने करीब 32.40 लाख रुपये की नगदी बरामद की। इसमें से रुद्रपुर में एक व्यापारी से बरामद ढाई लाख रुपये की नगदी रकम के स्रोत दिखाने पर व्यापारी को वापस कर दी गई।

विज्ञापन


हल्द्वानी में स्टैटिक्स टीम ने चेकिंग के दौरान काठगोदाम से 1.12 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। रुपये ले जा रहा व्यक्ति चांदमारी निवासी पारुल भाटिया रुपये से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने बरामद रुपये को सीज कर पुलिस को सौंप दिया है।

Trending Videos

एक जायलो कार से 20 लाख कैश पकड़ा

अल्मोड़ा में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने चेकिंग के दौरान जैंती के पास एक जायलो कार से 20 लाख कैश पकड़ा है। कार में सवार चालक समेत दो तीन लोगों से आईडी और अन्य जानकारी लेकर उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया। जबकि कार को सीज करने की कार्रवाई की गई।

पिथौरागढ़ में मंगलवार को जाजरदेवल थाने के समीप पुलिस ने धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहे कैंटर की चेकिंग की। वाहन के डैश बोर्ड से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। यह नगदी हल्द्वानी में एक व्यक्ति को दी जानी थी। पुलिस ने जब्त नकदी को फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट दिनेश जोशी के सुपुर्द कर दिया। वाहन का चालान किया गया और हिरासत में लिए गए चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

वहीं बेड़ीनाग के शेराघाट बैरियर के पास एक कार की तलाशी के दौरान तीन लाख 77 हजार 190 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार कार सवार पिथौरागढ़ निवासी व्यापारी सचिन है। उससे कैश के संबंध में पूछताछ की गई।

रुद्रपुर में मेडीसिटी अस्पताल के पास एक कार की तलाशी में कार सवार व्यापारी के पास से दो लाख 51 हजार रुपये बरामद हुए। दोपहर बाद व्यापारी ने रकम के ठोस सबूत दिखाए तो पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर व्यापारी को रकम वापस कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें