लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। सूची में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा 40 स्टार प्रचारक हैं।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, कै.अमरिंदर सिंह, वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, राजबब्बर, रणजीत सिंह सुरजेवाला, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, अनुग्रह नारायण सिंह, राजेश धर्माणी मुख्य रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, केसी सिंह बाबा, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, नवप्रभात, टीपीएस रावत, रणजीत रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण जैसे प्रदेश के नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटाें में निर्धारित किए जाएंगे।