फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के बेटे मनीष खंडूड़ी होंगे कांग्रेस में शामिल, 16 को रैली में राहुल गांधी कराएंगे ज्वाइन

Thu, 14 Mar 2019 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा सांसद के बेटे मनीष खंडूड़ी होंगे कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा सांसद व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के बेटे मनीष खंडूड़ी शनिवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल होंगे। मनीष की ज्वाइनिंग को लेकर बने सस्पेंस के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


इससे पहले यह तय हुआ था कि मनीष दिल्ली में ही ज्वाइन करेंगे, लेकिन आखिरी समय में पार्टी हाईकमान ने निर्णय बदला है। मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने से पौड़ी सीट के समीकरण बदल जाएंगे। 

कांग्रेस मनीष का आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह उपयोग करती है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पिता जनरल खंडूड़ी और बहन ऋतु खंडूड़ी के भाजपा में होने से मनीष का कांग्रेस में जाना अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ज्वाइनिंग से भाजपा को पौड़ी संसदीय क्षेत्र में रणनीतिक फेरबदल करना पड़ सकता है। भाजपा के लिए यह राहत जरूर है कि मनीष कभी उनके सदस्य नहीं रहे। हालांकि प्रदेश भाजपा से जुड़े नेता इसके सियासी मायने टटोलने के साथ ही सियासी नफा-नुकसान भी देख रहे हैं। 

बता दें कि इंजीनियर खंडूड़ी ने दिल्ली इंजीनियंरिंग कालेज से इंजीनियंरिंग की उपाधि लेकर, कैलाग से एमबीए की उपाधि प्राप्त की। 10 साल तक टर्नर ब्रदर के साथ काम भी किया। सामाजिक रुप से मनीष जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के हेड के रुप में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें