फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Uttarakhand:...जब नेताओं की फ्लीट देखने के लिए उमड़ी थी भीड़, राजीव गांधी प्रचार के लिए थे आए

Wed, 17 Apr 2024 02:55 PM IST
रेनू सकलानी नवल किशोर यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)।

सार

राजीव गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए देहरादून आए थे तो उनकी फ्लीट डोईवाला पहुंची तो भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
राजीव गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट होने के कारण अब शहर की सड़कों और हाईवे पर नेताओं की फ्लीट दौड़ती रहती है। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब नेताओं की फ्लीट पहुंचती थी तो काफिला देखने के लिए लोग उमड़ पड़ते थे। डोईवाला के जौलीग्रांट में एयरपोर्ट होने के कारण दिग्गज नेताओं की फ्लीट आए दिन डोईवाला और मुख्य हाईवे से निकलती रहती है।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में आए कांग्रेस नेता दिवंगत राजीव गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए देहरादून आए थे तो उनकी फ्लीट डोईवाला पहुंची तो भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नेताओं की कारों का कारवां यदा-कदा ही डोईवाला से होकर देहरादून शहर की ओर जाया करता था।

ये भी पढ़ें...सूर्य तिलक: राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने किया रामलला का तिलक, दो साल में तैयार हुआ ये डिजाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लीट भी कुछ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की होती थी। यह वह समय था जब बेहद कम लोगाें के पास कार होती थी। डोईवाला की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कपिल अग्रवाल बताते हैं कि उस समय स्थानीय कार्यकर्ता फ्लीट के आगे अपनी बाइक लेकर चलते थे। कारों का एक साथ गुजरता कारवां देखना तब लोगों के लिए रोमांच से कम नहीं होता था। आज के दौर नेताओं की फ्लीट गुजरना बेहद सामान्य गतिविधि के तौर पर देखा जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें