फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी सीट से भाजपा की जीत तय!

Wed, 12 Mar 2014 11:02 AM IST
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
2012 विधानसभा चुनाव में टिहरी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा ने बराबर की सीटों पर कब्जा किया पर मतप्रतिशत में मतदाताओं को लुभाने में भाजपा आगे रही थी।
विज्ञापन


यहां यमुनोत्री विधानसभा यूकेडी प्रीतम पंवार और टिहरी सीट निर्दलीय दिनेश धनै के खाते में गई थीं जो कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस को करनी होगी भारी मशक्कत
बसपा ने पहाड़ में उपस्थिति दर्ज कराई तो इस सीट पर यूकेडी का प्रभाव भी कुछ एक जगह दिखाई दिया। 2014 के लोक सभा चुनाव में टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस को कब्जा करने के लिए भारी मशक्कत करनी होगी।

वहीं उपचुनाव में जीती भाजपा को भी बदली परिस्थिति में सीट बचाना होगा। 2009 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने टिहरी संसदीय सीट पर 45.04 प्रतिशत हासिल किए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने टिहरी सीट पर खोई अपनी साख

भाजपा को कुल 35.98 मत प्रतिशत से संतोष करना पड़ा था। बीएसपी ने करीब 12.73 प्रतिशत वोट हासिल किए थे और यूकेडी को 1.48 प्रतिशत वोट मिले थे।

इस लिहाज से टिहरी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही था और बसपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

2012 के विधानसभा चुनाव में खोई साख
इसके तीन साल बाद 2012 के मतपरिणाम की कहानी कुछ और ही रही। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी साख खोई।

2009 के लोक सभा चुनाव के मुकाबले भाजपा ने अपने वोट बैंक में थोड़ा सा इजाफा किया। 2012 के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने छह-छह सीटों पर कब्जा किया। पर मतप्रतिशत के लिहाजा से भाजपा बेहतर साबित हुई।

लंबे समय से भाजपा का राज

कांग्रेस को 2012 में इस सीट की 14 विधानसभाओं में कुल 34.44 प्रतिशत वोट मिले। 2009 में हासिल किए गए 44 प्रतिशत के लिहाज से यह काफी कम था।

दूसरी ओर भाजपा को 2012 में इस सीट से 35.89 प्रतिशत वोट मिला जो 2009 के मुकाबले थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है। टिहरी सीट पर लंबे समय तक वैसे भी भाजपा का राज रहा।

राज परिवार के मानवेंद्र शाह की चुनौती कांग्रेस पर भारी पड़ती रही। मानवेंद्र शाह के बाद कांग्रेस लगातार दो बार के चुनाव में इस सीट को अपने पास रख पाई पर 2012 के उपचुनाव में यह सीट उसे फिर भाजपा को देनी पड़ी।

कांग्रेस से बेहतर रही भाजपा

इसी सीट पर 2012 के लोक सभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रदर्शन बरकार रखा। भाजपा ने 48.11 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस को 43.67 प्रतिशत वोट पर संतोष करना पड़ा।

जाहिर है कि उपचुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस और भाजपा को मुख्य दल मानते हुए वोट दिए। कांग्रेस अपने 2009 के प्रदर्शन के करीब रही जबकि भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा।

टिहरी संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभाएं

विधानसभा - कांग्रेस - भाजपा - बसपा - अन्य

पुरोला - 23.73 - 39.75 - 3.64
यमुनोत्री - 30.30 - 27.22 - 1.97 - यूकेडी 36.02
गंगोत्री - 40.13 - 26.21 - 2.14        
घनसाली - 25.53 - 58.65 - 3.51
प्रतापनगर - 31.38 - 29.98 - 7.78
टिहरी - 28.83     - 24.33 - 2.26 - निर्दलीय
धनोल्टी - 23.89 - 26.04 - 0.91
चकराता - 51.06 - 30.00 - 1.27
विकासनगर - 48.34 - 33.79 - 4.25
सहसपुर - 24.69 - 31.28 - 5.73
रायपुर - 39.05 - 38.43 - 6.71
राजपुर रोड - 46.98 - 41.88 - 8.32
देहरादून कैंट - 39.3 - 47.43 - 2.51
मसूरी - 29.04 - 44.53 - 2.94
विज्ञापन

कुछ ऐसे रहे थे 2012 चुनाव परिणाम

टिहरी संसदीय क्षेत्र
कांग्रेस- 6
भाजपा- 6
यूकेडी पी- 1
निर्दलीय- 1

मतप्रतिशत 2009
कांग्रेस- 45.04
भाजपा- 35.98

2004
कांग्रेस- 44.52
भाजपा- 47.63
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें