फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: उत्तराखंड में भाजपा ने खड़ी की चार लाख कार्यकर्ताओं की टीम, 2.90 लाख पन्ना प्रमुख बनाए

Mon, 01 May 2023 02:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, पार्टी के सांगठनिक ढांचे के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव बेशक अभी कई महीने दूर है, लेकिन चुनावी तैयारी के मामले प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा का कोई जोड़ नहीं। पार्टी ने बूथों और शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख और बूथ टोलियां बनाकर करीब चार लाख समर्पित कार्यकर्ताओं का जमीनी नेटवर्क बना दिया है। यह नेटवर्क अपने कार्य क्षेत्र में पांच-पांच लोगों को जोड़ेगा। इस तरह चुनाव से पहले भाजपा 20 लाख कार्यकर्ताओं फौज के साथ मैदान में खड़ी नजर आएगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, पार्टी के सांगठनिक ढांचे के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब पार्टी इस जमीनी नेटवर्क को चुनावी प्रबंधन में लगाएगी। सांगठनिक विस्तार के तहत पार्टी ने दो लाख 89 हजार के करीब पन्ना प्रमुख नियुक्त किए हैं।

Encroachment On Forest Land:  धार्मिक अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी, अब खंगालेंगे गढ़वाल के सर्किल
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य के 11 हजार 647 बूथों पर 11-11 लोगों की बूथ टोली बनाई गई है। इसके जरिए पार्टी ने एक लाख 29 हजार लोगों को अपने बूथ प्रबंधन से सीधे जोड़ा है। पार्टी ने चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए चार लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर दी है।

विज्ञापन

अब पन्ना प्रमुख बनाएगा पांच-पांच वोटर का समूह

पार्टी की ओर से मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख नियुक्त करने के बाद अब एक पन्ने के तहत आने वाले मतदाताओं का भी ग्रुप बनाया जा रहा है। इसके तहत लक्ष्य रखा गया है कि हर पन्ने में पड़ने वाले पांच परिवारों से संपर्क किया जाएगा और उनका भी एक ग्रुप बनाकर पार्टी के बारे में उन्हें जागरूक किया जाएगा।

हारे हुए बूथों पर रहेगा खास फोकस, हर सांसद को जिम्मा


पार्टी का हारे हुए बूथों पर खास फोकस रहेगा। इन बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी पन्ना प्रमुख व बूथ टोलियों को झोंकेगी। पार्टी के सभी सांसदों को भी 25-25 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। हर परिवार से संपर्क कर उन्हें पार्टी के पक्ष में करने के लिए अभी से अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी ने पन्ना प्रमुख व बूथ टोलियां बना ली हैं। अब यह सांगठनिक नेटवर्क पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पहुंचाएगा । केंद्र व राज्य सरकार को कल्याणकारी नीतियों को जन-जन पहुंचाने में मदद करेगा लोक सभा चुनाव की तैयारी में इस जमीनी नेटवर्क की अहम भूमिका होगी।
- आदित्यराम कोठारी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें