फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 Voting: उत्तराखंड में त्रिवेंद्र खुद को नहीं डाल पाएंगे वोट, निशंक भी टिहरी से करेंगे मतदान

Thu, 18 Apr 2024 09:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Lok sabha Election 2024 Uttarakhand: गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी भी अपने पैतृक गांव नकोट में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे। दरअसल, मतदाता सूची में उनका नाम टिहरी लोकसभा क्षेत्र में दर्ज है। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में रहते हैं। इसी तरह हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी टिहरी लोस क्षेत्र में ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी भी अपने पैतृक गांव नकोट में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) गढ़ी स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 8.30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मतदान करने के लिए खटीमा पहुंच गए हैं।

Elections 2024 Voting: उत्तराखंड में कल खुले रहेंगे अस्पताल-मेडिकल कॉलेज, स्कूलों और उद्योगों में रहेगी छुट्टी
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ के पोखरी ब्लाक में स्थित थाला गांव में मतदान करेंगे। त्रिवेंद्र डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल में बने मतदेय स्थल में वोट डालेंगे। डॉ. निशंक हाथी बड़कला स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मतदान करेंगे। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल देहरादून के लक्ष्मण चौक गुरु रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल स्थित पोलिंग बूथ में दोपहर 12 बजे मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत खिर्सू ब्लॉक जिला पौड़ी के प्राथमिक विद्यालय नौगांव बूथ नंबर एक पर वोट देंगे, जबकि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कालेज सोमेश्वर में मतदान करेंगी। वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्र में नेशविला रोड पर पथरियापीर सामुदायिक भवन बूथ नंबर 69 पर मतदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ में वोट डालेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी सितारगंज स्थित अपने बूथ पर वोट करेंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी अपनी विधानसभा चौबट्टाखाल के प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल बूथ पर मतदान करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी यहां डालेंगे वोट
अजय भट्ट, जरूरी बाजार, रानीखेत, अजय टम्टा, दुगालखोला, अल्मोड़ा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेंद्र नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें