ग्रामीणों का कहना है कि जब दुर्गा प्रसाद मंदिर में दीया जलाने गए थे, तो मंदिर के ऊपर की तरफ जंगल में आग लगी हुई थी। जंगल की आग मंदिर तक न पहुंचे इसके लिए ऊपर की तरफ चले गए, लेकिन आग काफी भीषण थी और दुर्गा प्रसाद इसके बीच में फंस गए और जलकर मौत हो गई।
नयालगढ़ में जंगल में एक व्यक्ति के जलकर मौत होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जरूरी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिला प्रशासन के माध्यम से मुआवजा व आगे की अन्य प्रक्रिया पूरी होगी।
- आरपी कुकरेती, रेंजर, सिविल सोयम वन प्रभाग, श्रीनगर गढ़वाल।