फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024: उत्तराखंड के 283 बूथों पर नहीं है मोबाइल नेटवर्क, रेडियो सेट और सेटेलाइट फोन से होगा काम

Wed, 17 Apr 2024 08:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में चार बूथ ऐसे हैं, जहां सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किसी तरह का नेटवर्क नहीं है। लिहाजा, यहां पोलिंग बूथ से लेकर सूचना स्थल तक के लिए अलग-अलग रनर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में राज्य के 283 बूथ ऐसे हैं, जो शैडो एरिया में आते हैं। यहां नेटवर्क नहीं है। इस वजह से यहां या तो सेटेलाइट फोन से काम होगा या फिर रेडियो सेट से। राज्य में चार बूथ ऐसे भी हैं, जहां सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


यहां सेटेलाइट फोन भी काम नहीं करते। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, प्रदेश में चार बूथ ऐसे हैं, जहां सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किसी तरह का नेटवर्क नहीं है। लिहाजा, यहां पोलिंग बूथ से लेकर सूचना स्थल तक के लिए अलग-अलग रनर तैनात किए गए हैं। कोई भी सूचना को एक रनर बाइक या अन्य माध्यम से पोलिंग बूथ से लेकर दूसरे प्वाइंट तक जाएगा।

Election 2024:  उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर, पोलिंग पार्टियां रवाना, प्रदेशभर में शराबबंदी भी लागू
विज्ञापन


वहां से सूचना आगामी प्वाइंट तक जाएगी। इसी तरह सूचना उस स्थल तक पहुंच जाएगी, जहां से सूचना अन्य माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंच सकती हो। इनमें एक बूथ पौड़ी के लालढांग में, एक पिथौरागढ़ के कनार में और दो उत्तरकाशी में हैं। प्रदेश में 283 शैडो एरिया बूथ हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। लिहाजा, चुनाव आयोग ने यहां सेटेलाइट फोन व रेडियो सेट की सुविधा दी है।
विज्ञापन


मतदेय स्थल पर किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना या अन्य सूचना के लिए इन्हीं माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इन माध्यमों से ही इन पोलिंग बूथों पर होने वाले मतदान की जानकारी हर घंटे या हर दो घंटे में चुनाव आयोग तक पहुंचाई जाएगी। इन जिलों के डीएम-एसपी को भी सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें