फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: देहरादून में सर्वाधिक अतिसंवेदनशील, हरिद्वार में सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ

Fri, 05 Apr 2024 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: किसी बूथ में पिछले चुनाव में 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो तो उसे संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंडस में दून और हरिद्वार जिला लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। दून में सबसे ज्यादा अति संवेदनशील और हरिद्वार में सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के चिह्निकरण के निर्देश दिए हैं। राज्य में अब तक 1365 संवेदनशील बूथ, 809 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


अति संवेदनशील बूथ की श्रेणी में ऐसे बूथ आते हैं, जिनमें पूर्व में निर्वाचन के दौरान कोई घटना हुई हो, जिसमें आपराधिक मामला शामिल हो। वहां पर कोई गंभीर घटना या अपराध घटित हुआ हो, जिससे चुनाव बाधित हुआ हो। आयोग ने क्रिटिकल बूथ के भी मानक तय किए हैं।

Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका गरमाएंगे उत्तराखंड में प्रचार
विज्ञापन


यदि किसी बूथ में पिछले चुनाव में 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो तो उसे संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे बूथ जिनमें गत वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है और उसमें से 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग किसी एक ही प्रत्याशी के पक्ष में हुई हो, उसे भी संवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन

अगर किसी बूथ पर मतदान के दिवस पर औसत से अधिक लोगों ने एपिक के अलावा अन्य दस्तावेजों का प्रयोग किया है, तो उस बूथ को भी संवेदनशील बूथ की श्रेणी में चिन्हित किया जाता है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के चिह्निकरण की कार्रवाई सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर के माध्यम से की जाती है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चिह्नित अति संवेदनशील बूथों में विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए पुलिस बल और अर्द्ध सैन्य बलों की तैनाती की जाएगी। क्रिटिकल बूथों पर माईक्रो आर्ब्जवर की तैनाती, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था, अतिरिक्त मतदान टीम की व्यवस्था की जाएगी। राज्य में सर्वाधिक संवेदनशील 344 बूथ हरिद्वार में, 278 बूथ देहरादून में और 158 बूथ ऊधमसिंह नगर में 158 चिह्नित किए गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा 243 अति संवेदनशील बूथ देहरादून, 229 ऊधमसिंह नगर में और 201 नैनीताल जिले में चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में इन बूथों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें