फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: जनसभा में बोले सीएम धामी- भाजपा शासन में नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज

Mon, 15 Apr 2024 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (हरिद्वार)

सार

Lok sabha Election 2024 Uttarakhand: सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी दल देश का नमक खाकर गद्दारी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों और घोटाला करने वालों की खैर नहीं है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। आगे भी किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, विपक्षी दल देश का नमक खाकर गद्दारी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों और घोटाला करने वालों की खैर नहीं है। भ्रष्टाचार करने वाले मंत्री हों या अधिकारी सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा, भाजपा सरकार में लूट की दुकानों के शटर पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।

Election 2024: उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और वृद्ध वोटरों की सहायता करेंगे 14,032 स्वयंसेवक
विज्ञापन


कहा, विपक्ष की सरकार ने जो काम 60 वर्षों में नहीं किए, वह मोदी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। कांग्रेस कार्यकाल में योजनाएं कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं और योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं चुनिंदा लोगों को मिल पाता था। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के गरीब, मजदूर, किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं और देश के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा ने अनुच्छेछ-370 हटाने और सीएए कानून लागू करने का काम किया है। कहा, सभी को कमल का बटन दबाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।इस मौके पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्सर अमरीश गर्ग, निपेंद्र चौधरी, अरविंद अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, राजवीर सिंह, बिशनपाल, ऋषि पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें