फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: उत्तराखंड में सीएम समेत भाजपा नेताओं ने चलाया दीवार लेखन अभियान, लिखा- अबकी बार 400 पार

Fri, 05 Jan 2024 08:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने दीवार लेखन अभियान में लिया भाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए वातावरण बनाने के उद्देश्य से दीवार लेखन अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पार्टी का आम कार्यकर्ता तक जुट गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने देहरादून के राजपुर रोड विधानसभा में आंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 40 पर पहुंचकर दीवार पर नारे लिखे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड में थे। उन्होंने अभियान का आगाज वहां दीवार लेखन से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रायपुर विधानसभा की बद्रीश कॉलोनी में वीर चंद सिंह गढ़वाली मंडल के तहत दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या धर्मपुर मंडल के रेसकोर्स स्थित बूथ संख्या 144 पर पहुंची।

Ram Mandir: उत्तराखंड में चार शहरों से अयोध्या के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, सीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
Trending Videos

दीवार पर पेंटिंग करते वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। पूरे प्रदेश में सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीवार पर जो नारे लिखे, उनमें तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार सबसे प्रमुख थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान प्रदेश के हर बूथ में चलेगा। प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम पांच स्थानों पर दीवार लेखन किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवार पर पेंटिंग करते वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट ने कई बूथों पर नारे लिखे। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। चंडी प्रसाद भट्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक और दिनेश आर्य अभियान के सह संयोजक हैं। उनके संयोजन में अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन में सक्रिय भागीदारी करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें