सवाल : चुनाव में कांग्रेस, बसपा के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी चर्चा है। आप किस प्रत्याशी से मुख्य मुकाबला मान रहे हैं?
जवाब : अभी तक जो स्थिति है, चुनाव मैदान में कोई नजर ही नहीं आ रहा है। भाजपा का संगठन गांव-गांव और बूथों तक है। हमारी एप्रोच सीधे सामान्य मतदाता तक है। 16 तारीख हो गई, वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। सामने वालों ने हथियार ही डाल दिए हैं। जिस तरह के बयान आए हैं, उनसे ज्यादा और क्या स्वीकारोक्ति हो सकती है।
सवाल : आपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में ऐसे कौन से काम कराए, जिन्हें देखकर आपको लगता है कि चुनाव में आपको लाभ मिलेगा?
जवाब : मुझे इसका बहुत फायदा मिल रहा है। किसान संगठन जो मेरे साथ हैं, उसकी एक सबसे बड़ी वजह यही है। हमने अपनी सरकार में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया। इकबालपुर चीनी मिल बंद हो गई थी। उसको 36 करोड़ रुपये ऋण देकर शुरू कराया। खांडसारी नीति बंद हो गई थी, उसे लेकर आए। किसानों के उत्पादों का वेल्यु एडिशन किया। गन्ना किसानों को फसलों के मूल्य का भुगतान होने में बहुत देरी होती थी। मैंने बजटीय प्रावधान कराकर निर्देश दिए थे कि किसान का पसीना सूखने से पहले गन्ना भुगतान हो जाना चाहिए। उन्हें समय पर भुगतान हो रहा है। किसान सम्मान निधि, खाद में कोई समस्या नहीं। संरक्षित खेती के लिए 50 से 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी है। किसान जब आए, उन्हें मिलने का समय दिया। मैंने जिला व प्रदेश स्तर पर किसान सम्मान कार्यक्रम शुरू कराए। ग्रामीण सड़कों पर बड़ा काम किया। कुंभ में स्थायी कार्य कराए। पुल बनाएं। ऑलवेदर रोड, सड़कें, एलीवेटर रोड और हरिद्वार में रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज व स्टेडियम बनाए। कुंजाबहादुरपुर के विकास के लिए कई काम किए। अटल आयुष्मान योजना का लाभ हरिद्वार के लोगों को भी मिला।
सवाल : हरीश रावत का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 2009 के चुनाव की तरह हवा चल रही है? आपका का क्या कहना है?
जवाब : यह 2009 नहीं 2024 है। जो हवा बहनी थी, बह गई। तब मनमोहन युग था, अब नरेंद्र मोदी युग है। देश के लोग मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें...सूर्य तिलक: रामनवमी...पूरे देश को इंतजार...दो साल की मेहनत से तैयार हुआ डिजाइन, इस तरह होगा श्रीराम का अभिषेक