ऐसे डालें वोट
मतदान केंद्र में आईडी के साथ मतदान कक्ष तक पहुंचें। अगर लाइन लगी है तो उसमें खड़े हो जाएं। इसके बाद मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपके नाम और आपकी आईडी प्रूफ की जांच करता है। इसके बाद मतदान अधिकारी आपकी अंगुली के नाखून पर अमिट स्याही से निशान लगाता है, पर्ची देता है और आपके हस्ताक्षर लेता है। इसके बाद तृतीय मतदान अधिकारी बैलेट यूनिट को चालू करेगा। बैलेट यूनिट की रेडी लाइट जल उठेगी। इसके बाद आप अपना वोट डालने के लिए अपने प्रत्याशी के सामने का नीला बटन दबाएं फिर चुने गए प्रत्याशी के नाम के सामने की लाल बत्ती जल उठेगी। इसके साथ ही वीवीपैट मशीन में चुने गए प्रत्याशी की क्रम संख्या, नाम, प्रतीक चिह्न के उल्लेख वाली मतदान पर्ची मुद्रित व प्रदर्शित होगी। कंट्रोल यूनिट से आई बीप की तेज आवाज इस बात की पुष्टि करेगी कि आपका वोट सफलतापूर्वक डल गया है।