सवाल : एक तरफ भाजपा है, जिनके प्रभारी से लेकर स्टार प्रचारक तक मैदान में उतर चुके हैं। मतदान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। क्या कांग्रेस को प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की कमी खल रही है।
जवाब : कांग्रेस की एक ही स्टार प्रचारक भाजपा पर भारी पड़ रही है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रामनगर और रुड़की की जनसभा में उत्तराखंड से संबंधित अंकिता हत्याकांड, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ आपदा, गन्ना किसानों, बेरोजगार, महंगाई समेत सभी मुद्दों पर बोला, लेकिन भाजपा के स्टार प्रचारक या बड़े नेताओं की इन मुद्दों पर बोलती बंद है।
सवाल : क्या आप इस बात से सहमत हैं कि हरिद्वार में हरीश रावत और टिहरी में प्रीतम सिंह उम्मीदवार होते तो कांग्रेस ज्यादा मजबूत स्थिति में होती।
जवाब : प्रत्याशियों के चयन में कांग्रेस हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होता है। ये बात सही है कि हरिद्वार से हरीश रावत और टिहरी से प्रीतम सिंह चुनाव लड़ते तो जीत आसान होती। हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। इन दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सवाल : आखिर वे कौन से मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।
जवाब : चुनाव में कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है, लेकिन भाजपा सिर्फ जातिवाद, धर्म की राजनीतिक कर जुमलेबाजी कर रही है। उत्तराखंड के लोग अंकिता हत्याकांड में वीआईपी पर कार्रवाई चाहते हैं। केदारनाथ धाम से सोना गायब होने, जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, किसानों को मुआवजा, बेरोजगारी, महिला अत्याचार के मुद्दों के साथ ही पांच न्याय और 25 गारंटी लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।
ये भी पढ़ें...Election 2024: शादी से पहले पिता, भाई...बाद में ससुर और पति के कहने पर वोट, महिलाओं ने खोला राज