फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

Wed, 13 Mar 2024 08:45 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। गढ़वाल से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा है।

 

विज्ञापन
कांग्रेस ने की उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics:  केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय

पार्टी हाईकमान ने तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर शीघ्र प्रत्याशी तय किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ प्रत्याशियों की जीत काम करेगी। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि है। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें