अब मौलाना जमील मैदान में
बसपा ने अब मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर से विधायक रहे मौलाना जमील अहमद कासमी को हरिद्वार का लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व में उम्मीदवार घोषित भावना पांडे के इस्तीफा देने से पार्टी को यह निर्णय लेना पड़ा।
बसपा प्रदेश कार्यालय शिवालिकनगर में प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने आनन-फानन कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और शीर्ष नेतृत्व से रायशुमारी के बाद नए उम्मीदवार की घोषणा की। शमसुद्दीन राइन ने कहा कि पार्टी में सभी को समान अवसर दिया जा रहा है। सर्व समाज को सम्मान और भागीदारी देना बसपा की प्राथमिकता है। उ
न्होंने कहा कि झबरेड़ा के पूर्व विधायक हरिदास और उनके बेटे पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल को अनुशासनहीनता और सदस्यता का हिसाब न देने पर पिछले साल ही निष्कासित कर दिया गया था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।