500 साल बाद अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाएंगे रामलला
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कल रामनवमी है और 500 साल के बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाने जा रहे हैं। यह हमारे लिए आनंद और सौभाग्य की बात है कि हमारे जीवन काल में हमने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखा है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल तक कांग्रेस राम जन्मभूमि के मुद्दे को लटकाती रही। मोदी जी ने पांच साल में कोर्ट का मामला निपटाने के साथ ही भूमिपूजन कर प्राण प्रतिष्ठा का काम भी पूरा कर दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, विधायक दिलीप रावत व रेनू बिष्ट, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य कोठारी ने किया।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल ने ली भाजपा की सदस्यता
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर और गुलाब का फूूल देकर स्वागत किया।