फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Locust Attack: टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को उत्तराखंड में अलर्ट जारी

Thu, 28 May 2020 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को लेकर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया है। पड़ोसी राज्यों में टिड्डी दल पहुंचने के चलते सरकार ने भी सभी जिलों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिड्डियों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में क्लोरोपाइरीफॉस, लैंबडा, साईहैलोथरीन दवा उपलब्ध कराई जाए।



उन्होंने बताया कि राजस्थान से चला टिड्डियों का दल दिल्ली और यूपी पहुंचा है। जिससे इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डी हरी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। खास तौर पर मक्का, मूंग, उड़द, गन्ना, सब्जी, आम व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचता है। अधिकारियों ने बताया कि कई सालों बाद टिड्डी दल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें