फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand : लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, केंद्र करेगा तय, आज से 12 घंटे खुलेंगी दुकानें

Sat, 30 May 2020 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश सरकार अगले चरण की तैयारी में जुटा, कुछ रियायतों का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन इसके बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या समाप्त होगा, इसको लेकर राज्य की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि यह केंद्र सरकार तय करेगी। राज्य की ओर से केंद्र से कुछ रियायतें दिए जाने का सुझाव भेजा है, लेकिन अंतिम फैसला केंद्र का है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: एक ही दिन में मिले 208 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 716

लॉकडाउन बढ़ाने या समाप्त करने पर राज्य सरकार के निर्णय को लेकर पूछे सवाल पर कौशिक ने कहा कि हमारी ओर से इस तरह का कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है। सरकार ने केंद्र से पर्यटन गतिविधियां, धार्मिक गतिविधियां, शापिंग माल और सिनेमाघर खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


स्कूल कालेज खोलने का प्रस्ताव राज्य की ओर से नहीं भेजा गया है। ऐसी संभावना है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का पांचवां चरण ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो राज्य को कुछ और रियायतें दी जाएं, जिससे आर्थिक गतिविधियों का संचालन हो सके।

विज्ञापन

12 घंटे दुकानें खोलने का आदेश जारी

प्रदेश सरकार के दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने के निर्णय लेने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद शासनादेश जारी हुआ। शासन स्तर से आदेश जारी करने में हुई देरी के कारण कई जिलों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

कुछ जिलों ने तो आदेश के अभाव में शाम चार बजे दुकानें बंद करवा दी। अब शनिवार से सभी जिलों में दुकानों को सुबह सात से शाम सात बजे तक खोला जा सकेगा।

सर्वाधिक प्रवासी महाराष्ट्र से लौट

प्रदेश में लौटे उत्तराखंड के प्रवासियों में सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र से आए लोगों की है। वापस आए प्रवासियों में से 57 प्रतिशत महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से बड़ी कम संख्या में लोग लौटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें